फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्कर ट्रक छोड़कर भागे, रक्षा दल ने 11 सांड़ व 6 गाय छुड़वाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के आउटर बाईपास पर हरियाणा गो रक्षा सेवा दल की टीम ने हिसार से मेवात जा रहे गो तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे आउटर बाईपास पर ट्रक छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकले। ट्रक में 11 सांड़ और 6 गाय मिलीं। शिवाजी कॉलोनी थाने में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम 2015 और 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरियाणा गो रक्षा दल झज्जर के अध्यक्ष महराणा निवासी सचिन आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार आधी रात को अपने साथी दीपक निवासी सांपला के साथ आउटर बाईपास पर था। सूचना मिली कि हिसार से एक ट्रक आ रहा है, जो मेवात जाएगा। ट्रक में गाय और सांड़ ठूंस-ठूंसकर भरे हैं। गोवंश को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। कच्चा बेरी रोड पर एक ट्रक को रुकवाया तो चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। ट्रक के ऊपर तिरपाल लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें