फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली से ठिठक रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम प्रशासन करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के बावजूद बकायेदारों की सीलिंग से ठिठक रहा है। यही वजह है कि बड़े-बड़े दावों के साथ शुरू हुआ सीलिंग अभियान सिर्फ एक दिन में ठप हो गया। भले ही अधिकारी जल्द सीलिंग अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं मगर हालात नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की आमदनी का प्रमुख स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स हैं, जिसकी वसूली में ही निगम प्रशासन तेजी से पिछड़ता जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है निगम प्रशासन नवंबर से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करने के लिए बकायेदारों की सख्ती से सीलिंग करने का दावा करता आ रहा है मगर परिणाम ढक के तीन पात हैं। विगत दिनों निगम टीम पूरे जोरशोर से सीलिंग अभियान चलाने निकली। सिर्फ एक दिन पांच बकायेदारों पर कार्रवाई करके कर्तव्य की इतिश्री कर ली। ऐसे में निगम के सामने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करना चुनौती भरा हो गया है। अब फिर अधिकारी जल्द सीलिंग अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं मगर हालात नजर नहीं आते। प्रॉपर्टी टैक्स के अधिकारियों का कहना है कि फाइलों का इतना ज्यादा लोड हो गया है कि सीलिंग अभियान चलाना संभव नहीं है। सीलिंग अभियान चलाते हैं, तो फाइलों का काम बढ़ जाता है।
विज्ञापन

संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों के खिलाफ जल्द सीलिंग अभियान चलेगा। इसको लेकर टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें