फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस व संक्रमण दर हुई शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना के बढ़ते कदम थमने लगे हैं। वीरवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिलना व संक्रमण दर का शून्य होना भी यही बयान कर रहा है। जिले के छह मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 42 रह गई है। यह राहत देने वाली स्थिति है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में करीब 80 दिन बाद फिर से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा शून्य हो गया है। वीरवार को जिले में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे पूर्व 17 अप्रैल को कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला था। जिले की संक्रमण दर भी शून्य हो गई है। सुधार की दर भी 98.01 प्रतिशत हो गई है। विभाग ने दिन भर में 393 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 242 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें