फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर 250 मीटर के टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के राजीव चौक से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जेएलएन व बीएसबी नहर पर 250 मीटर का टू-लेन फ्लाईओवर अगस्त से बनना शुरू होगा। 15.83 करोड़ में फ्लाईओवर बनाने का टेंडर जून में होगा। बारिश के मौसम की वजह से निर्माण अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ से शहर में आने के लिए ओमैक्स सिटी से राजीव चौक तक टू लेन फ्लाईओवर जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) और भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहर पर बना है। वहीं, दिल्ली की तरफ जाने पर हल्के और भारी सभी वाहनों को नहरों पर बनी सड़क (साइफन) से गुजरना होता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। जिसकी वजह से साइफन के धंसने की आशंका सिंचाई विभाग ने जाहिर की है। सिंचाई विभाग की आशंका को बीएंडआर के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए 250 मीटर का टू-लेन फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया। इसके निर्माण के लिए पंचकूला मुख्यालय से 15.83 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए गए। इंजीनियरों ने फ्लाईओवर की डिजाइन बनाकर मुख्यालय भेजी, जो स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया भी जून तक पूरी हो जाएगी। चूंकि जून और जुलाई में बारिश होती है, इसलिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगस्त में शुरू कराया जाएगा।
रास्ता रहेगा बंद, फ्लाईओवर से होगा आवागमन
टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होते ही साइफन से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। सभी वाहन टू लेन फ्लाईओवर से दिल्ली मार्ग पर आवागमन करेंगे। यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक नया टू लेन फ्लाईओवर चालू नहीं होता है।
विज्ञापन

वर्जन-
सिंचाई विभाग ने साइफन धंसने की आशंका जाहिर की थी। इस पर 15.83 करोड़ रुपये में साइफन पर टू-लेन फ्लाईओवर बनेगा। फ्लाईओवर का नक्शा पास हो चुका है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, एसडीओ बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें