फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कॉलोनी में कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एकता कॉलोनी में कांस्टेबल (एसपीओ) सूरजभान (52) ने वीरवार सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे नए बस स्टैंड के सामने पुलिस नाके पर तैनात थे। परिजनों का कहना है कि वे कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान थे। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, कुआं मोहल्ले में भी एक युवक ने जान दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि एकता कॉलोनी निवासी सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे और एसपीओ के तौर पर नए बस स्टैंड के सामने नाके पर तैनात थे। सुबह सूचना मिली कि उन्होंने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि सूरजभान कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे।
मां व बहन गई थी दिल्ली, युवक ने घर में फंदा लगाकर की दी जान
कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला में एक युवक ने बुधवार की शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समय पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सिटी पुलिस के मुताबिक महिला पूनम ने बताया कि वह परिवार सहित कच्ची गढ़ी मोहल्ला में रहती है। बुधवार सुबह बेटी के साथ अपनी बहन के घर दिल्ली गई हुई थी। पता चला कि बेटे तुषार (20) ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया है, जो कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। सिटी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें