फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने एससी वर्ग को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया : ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए अहम फैसले लिए हैं, जबकि कांग्रेस ने एससी को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। ग्रोवर बुधवार को गोहाना रोड स्थित पंजाबी शिव धर्मशाला में पार्टी के जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए काम करें। पार्षद सुरेश किराड़ ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा अगले चुनाव में चारों विधानसभा सीट जीतने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा जिला अध्यक्ष व पार्षद सुरेश किराड़ ने की। इस मौके पर सूरजमल किलोई, सरिता नारायण, पूर्व मेयर रेणु डाबला, मीना अटकान, अशोक ठेकेदार, मनीष रतवाया, राजसिंह गुढ़ान, भूप सिंह, रुपेश, कप्तान जसिया, सोमबीर अहलावत, प्रमोद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें