फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रवीण कुमारी ने संभाली कलानौर नपा की बागडोर

विज्ञापन
सभी पार्षदों के साथ विधायक शकुंतला खटक व नवनिर्वाचित चेयरपर्सन प्रवीण कुमारी। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। नगर पालिका कलानौर की प्रवीण कुमारी चेयरपर्सन चयनित हो गई हैं। कांग्रेस की प्रवीण को इसके लिए 11 वोट मिले, जबकि भाजपा की पिंकी को महज पांच वोट ही मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

बुधवार को 12 बजे सभी पार्षदों ने कांग्रेस की प्रवीण कुमारी व भाजपा की पिंकी के पक्ष में वोट डालने शुरू किए। इसके बाद कांग्रेस की प्रवीण कुमारी को11 वोट व भाजपा की पिंकी ने 5 वोट मिले। सभी पार्षदों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए विकास कार्य करवाने की बात कही। नगरपालिका कलानौर चुनाव को लेकर बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे नगरपालिका में सभी पार्षद पहुंच गए थे। वही कांग्रेस के सभी पार्षद विधायक शकुंतला खटक के साथ नपा कार्यालय में पहुंचे। रोहतक एसडीएम राकेश कुमार सैनी ने भी ठीक साढ़े 11 बजे नगरपालिका में पहुंच कर चुनाव प्रक्रिया को शुरू करवाया। इसमें करोना प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए सभी पार्षदों को मास्क पहनवाए गए। इस अवसर पर पार्षद हर्ष बाला, पिंकी, मनजीत सिक्का, कृष्ण कालरा, सुनील कत्याल, रामनारायण फौजी, कमलेश रानी, महावीर नेहरा, ममता रानी, सत्यवान पार्षद, कपिल मलिक, अमित कुमार, संजय पुनयानी आदि मौजूद रहे।
2005 से कलानौर नगरपालिका में कांग्रेस की रही है चौधर
कलानौर शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ माना गया है और नगरपालिका चेयरमैन भी कांग्रेसी ही रहा है। ऐसे में कांग्रेस से ही पूर्व चेयरमैन राकेश बतरा को भी दो बार अविश्वास का सामना करना पड़ा था। वहीं राकेश बतरा भी एक ही योजना में लगातार तीन बार नपा की कुर्सी पर बैठे हैं। वर्ष 2018 में कलानौर नगरपालिका का चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस की तरफ से ममता रानी को चेयरपर्सन बनाया गया था। वर्ष 2019 के अंत में ममता रानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था और उनकी जगह पर भाजपा के वाइस चेयरमैन सुनील कत्याल को कुर्सी पर बैठाया था। अविश्वास प्रस्ताव के करीबन एक वर्ष बाद भाजपा के पाले से दो पार्षद प्रतिनिधि विष्णु व परमाल पिछले दिनों सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से इस बार प्रवीण कुमारी धर्मपत्नी विष्णु पूर्व नपा चेयरमैन को चेयरपर्सन के रूप में भेजा गया। चुनाव को लेकर तारीखें भी आई परंतु एसडीएम रोहतक के दो दिन पहले अचानक से छुट्टी पर चले जाने से चुनाव रद्द कर दिया गया था। इसके बाद पार्षद मनजीत सिंह सिक्का ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव करवाने की मांग उठाई थी। उच्च न्यायालय ने भी जून के आखिरी सप्ताह में एसडीएम को चुनाव करवाने के आदेश जारी कर दिए। उसी कड़ी में 29 जून को चुनाव सम्पन्न हुए और प्रवीण कुमारी ने 11 वोटों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

कौन कब कब रहा चेयरमैन।
2005 लक्ष्मी देवी
2008 सरबजीत कौर
2013 राकेश बतरा
2018 ममता रानी
2022 प्रवीण कुमारी
बाक्स
सभी पार्षदों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक शकुंतला खटक का विशेष धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। कलानौर के जो विकास कार्य रुके हुए हैं उनको प्राथमिक दी जाएगी। सभी वार्डों में समान रूप से बिना भेदभाव के कार्य करवाए जाएंगे।
- प्रवीण कुमारी, निर्वाचित चेयरपर्सन, नपा कलानौर
कलानौर नगरपालिका का चुनाव करवाया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इसमें सभी पार्षदों ने वोट डाले हैं। इसमें प्रवीण कुमारी को 11 मत व पिंकी देवी को 5 मत हासिल हुए हैं। ऐसे में प्रवीण कुमारी ने अपनी जीत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार सैनी, एसडीएम रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें