फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया जेल में चरस लेकर जाता कंप्यूटर ट्रेनर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील सुनारिया जेल में बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रहा बीटेक पास कंप्यूटर ट्रेनर शुक्रवार को जेल में चरस सप्लाई करते पकड़ा गया। गेट पर तलाशी के दौरान उसके अंडरवियर से 9 ग्राम चरस बरामद हुई। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी झज्जर चुंगी निवासी सूरज को जेल अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुनारिया जेल के उप अधीक्षक मोहम्मद साजिद खान ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गेट पर अंदर आने वालों की सुरक्षाकर्मी तलाशी ले रहे थे। जब जेल वार्डन सुरेश ने बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने आने वाले कंप्यूटर ट्रेनर सूरज निवासी झज्जर चुंगी की तलाशी ली तो अंडरवियर के पीछे कुछ संदिग्ध वस्तु महसूस हुई। जब उसकी गहराई से तलाशी ली तो उसके पास थैली में 9 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस जेल में बंद बंदी तक ले जा रहा था। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को जेल अधिनियम 42 व एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
बंदी के भाई ने दिए थे चरस अंदर पहुंचाने के लिए पांच हजार रुपये
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि वह बीटेक पास है। चार साल से एक एनजीओ के माध्यम से जेल में बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने जा रहा था। उसने बताया कि एक बंदी का भाई उसके पास पहुंचा और 5 हजार रुपये देकर कहा कि यह माल अंदर पहुंचा देना। पुलिस अब बंदी के भाई की तलाश कर रही है, इसके लिए केस में धारा 120बी भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है सुनारिया जेल, रामरहीम भी यहीं बंद
प्रदेश के अंदर सुनारिया जेल को सुरक्षित जेलों में से एक माना जाता है, जहां 2017 से रामरहीम भी बंद है। जेल के अंदर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे कंप्यूटर ट्रेनर की गिरफ्तारी से जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे में गेट पर तलाशी और कड़ी कर दी गई है।
वर्जन-
आरोपी कंप्यूटर ट्रेनर से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही बंदी के भाई की तलाश की जा रही है, जिसने पांच हजार रुपये देकर नशीला पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने के लिए कहा था। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें