फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज, आठ अक्तूबर को आईसीयू में चली जाएगी पार्टी

Sun, 29 Sep 2024 08:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार से नौकरी मिलती थी। हमने 2014 व 2019 का संकल्प पत्र पूरा किया है। अब 2024 का संकल्प पत्र भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि दस जिलों में आईएमटी बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव के लिए अब समय बहुत कम बचा है, जितनी ताकत है वह लगा दो। आप सब के बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। हरियाणा ने तय कर लिया है आठ अक्तूबर को कांग्रेस आईसीयू में चली जाएगी। यह बात कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौल में एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को ओमप्रकाश यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर प्रदेश का कोई व्यक्ति विश्वास नहीं करता है। कांग्रेस की लूट और झूठ की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ष जनता के बीच कार्यों को लेकर जाती है। अब कांग्रेस के लोग हिसाब मांगते हैं, कुछ सवाल हम भी उनसे पूछ ले। वह भी दस साल मुख्यमंत्री रहे थे।

कांग्रेस की बहुत लंबी लिस्ट बन गई, लेकिन उसने दस सवाल ही हुडा साहब से पूछे थे, वहीं भी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुडा आप अपने 10 साल के कार्य और उनके 56 दिन के कार्यों से तुलना कर लो। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये और यूनिट माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक वह धरातल पर कुछ नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो किलोवाट का साेलर भी देने का भाजपा सरकार कार्य करेगी- सीएम

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार से नौकरी मिलती थी। हमने 2014 व 2019 का संकल्प पत्र पूरा किया है। अब 2024 का संकल्प पत्र भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि दस जिलों में आईएमटी बनाने का कार्य किया जाएगा। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो किसानों से एमएसपी पर फसल खरीद रही है। एक लाख से कम आय वाले परिवार को दो किलोवाट का साेलर भी देने का भाजपा सरकार कार्य करेगी।

यह रहे मौजूद
इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, जिला प्रधान दयाराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें