फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के भाई को हुआ निमोनिया, हालत सामान्य

विज्ञापन
पीजीआई में चिकित्सकों से बातचीत करते सीएम मनोहर लाल । संवाद
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीजीआई में दाखिल अपने भाई गुलशन का कुशलक्षेम जानने के लिए रोहतक पहुंचे। चिकित्सकों ने उनके भाई को निमोनिया बताया है। वे खतरे से बाहर हैं और हालत सामान्य हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर तीन बजे बाबा मस्तनाथ विवि परिसर में उतरा। यहां से सीएम कार में सवार होकर सड़क के रास्ते दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वे पीजीआई पहुुंचे और इमरजेंसी के आईसीयू में भर्ती अपने भाई का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों ने उनके भाई को निमोनिया की शिकायत बताते हुए हालत में सुधार बताया है। उनका इलाज किया जा रहा है। कुछ देर पीजीआई में ठहरने के बाद सीएम का काफिला बाबा मस्तनाथ विवि पहुंचा। यहां से सीएम हेलीकाप्टर से दिल्ली चले गए। सीएम के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट रही। इस दौरान बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय से हुडा कॉम्पलेक्स तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। उन्हें किसानों के हंगामे का अंदेशा था। सीएम के पिछले दौरे की तरह इस बार किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन पहले से ही तैयारी में रहा। कैनाल विश्राम गृह, मेडिकल मोड़, दिल्ली बाईपास व बाबा मस्तनाथ विवि के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें