फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्लीन हॉस्पिटल, ग्रीन हॉस्पिटल मिशन की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की नई पहल क्लीन हॉस्पिटल, ग्रीन हॉस्पिटल मिशन के तहत 35 संस्थाओं में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए एचएसपीसीबी की ओर से बार कोड ट्रैकिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

सीएचसी महम, सीएचसी सांपला एवं पीएचसी कलानौर में सौर ऊर्जा प्रणाली व हर्बल गॉर्डन स्थापित किए गए हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि कायाकल्प स्वच्छता ऑडिट 15 दिसंबर तक पूर्ण हो जाना चाहिए। स्वास्थ्य वाहिनी के तहत 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए मोबाइल वैन भी आरंभ की गई है।
यह वैन स्थाल पर जांच व जागरूकता सत्र आयोजित करेगी। इसका पीजीआईएमएस रोहतक व एम्स झज्जर से भी रेफरल लिंक रहेगा। इसके तहत पहले चरण में दिसंबर तक महिला शिक्षिकाएं, फ्रंटलाइन वर्कर और सरकारी कर्मचारी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें