फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बखेता के युवक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। बखेता निवासी युवकों पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ एसआई सतीश कुमार ने बताया कि गांव बखेता निवासी अंकित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। राजेंद्र व रामकिशन की दीवार को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई।
देवेंद्र, अनिल, विपिन, अमित व अन्य युवक 20 अगस्त को झगड़े में शामिल रहे। झगड़े के दौरान विपिन और देवेंद्र ने गोली चला दी। गोली अंकित की जांघ व अमित के पेट में लगी। घायल युवकों को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई रामबीर ने बताया कि तीन नवंबर को आरोपी अमित व कंवल निवासी बखेता को गिरफ्तार किया गया। वारदात में शामिल पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें