फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा : नौ बसें पकड़ीं, 200 का किराया कराया वापस

विज्ञापन
महिलाओं को किराया वापस करते निजी बस के स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
अधिकांश निजी बस संचालकों ने रक्षाबंधन पर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। आरटीए टीम की नजरों से बचने के लिए इधर-उधर के रास्ते पर बसें दौड़ाईं। स्टैंड के पहले सवारियों को उतारा और बैठाया। वहीं, आरटीए टीम ने दावा किया कि चेकिंग के दौरान महिलाओं का टिकट बनाने पर 9 बसों को पकड़ा। इस दौरान करीब 200 महिलाओं को किराया वापस कराया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ-साथ बच्चों का रोडवेज और निजी बसों में सफर निशुल्क किया है। शनिवार को निजी बसों में महिलाओं से किराया वसूला गया। कई बसों में महिलाओं को बैठने से रोका गया। इस पर सक्रिय आरटीए टीम ने करीब छह बसों को पकड़ा। रविवार को महिलाओं की भीड़ उमड़ने की वजह से सुबह से ही आरटीए की टीम सक्रिय हो गई। बस स्टैंड पर जब निजी बसें कम आईं तो गड़बड़ी की आशंका हुई। इस पर टीम सुपवा के आगे रोड पर जाकर खड़ी हो गई। टीम ने बहादुरगढ़ व झज्जर से आ रही निजी बसों को रोककर चेक किया तो हकीकत सामने आईं। बस में महिलाओं का ही नहीं बच्चों तक का पूरा टिकट बना मिला। इस पर टीम ने महिलाओं व बच्चों का किराया वापस करवाया और बसों पर जुर्माना लगाने के लिए वर्कशॉप में खड़ा करवाया।
आरटीए टीम की धरपकड़ होने की सूचना पीछे से आ रही निजी बसों के संचालकों को हुई तो उन्होंने रूट बदल दिया। सेक्टर-छह की तरफ से बसों को निकालना शुरू किया, जहां भी टीम ने बसें पकड़ी। एक बस ड्राइवर ने टीम से बचने के लिए बस सेक्टर-पांच की तरफ दौड़ा दी मगर आगे रास्ता न मिलने पर टीम ने बस को पकड़ लिया। निजी बसों का संचालन हुडा पार्क की पार्किंग से किया गया, जहां टीम ने दो बसें पकड़ीं। आरटीए टीम ने चेकिंग के दौरान 9 बसें पकड़ी, जिनमें बेधड़क महिलाओं से किराया वसूला गया। टीम का दावा है कि करीब 200 महिलाओं को निजी बस कंडक्टर से किराया वापस कराया गया है।
विज्ञापन

स्टैंड पर निजी बसों की संख्या कम रही
बस स्टैंड पर रविवार को निजी बसों ने अपने निर्धारित फेरे भी पूरे नहीं किए। जिससे 50-55 फीसदी बसें ही चली। बानगी के तौर पर देखे तो भिवानी के लिए 50 फेरे लगते हैं जबकि 26 ही लगे। वहीं, गोहाना के लिए 100 फेरे के बजाय 64 ही लगे।
विज्ञापन

महिलाओं का टिकट बनाने के मामले में 9 निजी बसें पकड़ीं हैं। चेकिंग के दौरान करीब 200 महिलाओं का किराया वापस कराया गया है।
- युद्धवीर दांगी, इंस्पेक्टर, आरटीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें