रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए परिवहन विभाग ने मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है। 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 11 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा सभी सरकारी व निजी बसों में उपलब्ध होगी। रोडवेज डिपो की सभी 186 बसें यात्रियों की संख्या के हिसाब से रूटों पर चलाई जाएंगी।
रोडवेज एसएस जयवीर हुड्डा ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार के कारण परिवहन विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जो कर्मचारी ड्यूटी पर आने में असमर्थ हैं वे जीएम से अनुमति लेकर ही छुट्टी कर सकेंगे। रक्षाबंधन के मौके पर सभी महिलाओं व 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रोडवेज व निजी बसों में सफर करना बिल्कुल फ्री किया गया है। मुफ्त यात्रा का लाभ बुधवार दोपहर 12 बजे से वीरवार रात 12 बजे तक ले सकेंगे। इस मौके पर अगर कोई निजी बस संचालक महिलाओं व 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किराया वसूलता है तो उसके खिलाफ बस स्टैंड पर शिकायत करें, ताकि उन पर विभाग उचित कार्यवाही कर सके।