फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सांसद ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

विज्ञापन
दीनबंधु सर छोटूराम स्मारक सांपला से इस्माइला तक आजादी गौरव यात्रा का नेतृत्व करते सांसद दीपेंद्
विज्ञापन
आजादी का 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को दीनबंधु सर छोटूराम स्मारक सांपला से इस्माइला तक आजादी गौरव यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा शुरू करने से पहले सांसद ने छोटूराम स्मारक पर अग्निपथ योजना के खिलाफ धरना दे रहे युवाओं से मुलाकात की व उन्हें अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इसके बाद गढ़ी सांपला स्थित छोटू राम स्मारक में प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर यात्रा की शुरुआत की और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, प्रो. वीरेंद्र सिंह, चक्रवर्ती शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें