फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खुफिया विभाग का आईएमटी के पास छापा

विज्ञापन
टैक्स चोरी के मामले में कार्यवाही करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व टैक्सेशन डिपार्टमेंट रोहतक की स?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खुफिया विभाग की टीम ने वीरवार अलसुबह आईएमटी के पास छापा मारकर जीएसटी चोरी के आरोप में तीन वाहनों को पकड़ा है। शक है कि व्यापारी ऑफ रिकॉर्ड माल मंगवाकर बेच रहे हैं। जीएसटी विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर तेजराम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व जीएसटी की संयुक्त टीम ने वीरवार सुबह चार बजे आईएमटी के नजदीक निजी स्कूल के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। दिल्ली की तरफ से तीन कैंटर आए। उनको रुकवाकर जांच की तो उसमें परचून का सामान भरा मिला। अब जीएसटी की टीम जांच कर रही है कि जो माल रोहतक भेजा गया, उसे बेचने व खरीदने वाले ने अपने रिकॉर्ड में दर्शाया है या नहीं। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एएसआई मुकेश, एएसआई राजीव, एएसआई प्रदीप, हवलदार खुशवंत, सूरजमल व पवन और सिपाही पवन व मंजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें