फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला नगर, न्यू विजय नगर, कन्हेली के युवक व गोशाला प्रधान के साथ ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी नहीं थम रही है। ठगों ने न्यू विजय नगर व कन्हेली के युवक को मोबाइल पर लिंक भेजकर, जबकि कमला नगर व गोशाला प्रधान को झांसा देकर खाते से रुपये निकाल लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी करके पैसे निकाले के केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

रिश्तेदार को रुपये देने के बहाने खाते से निकाले 75 हजार
पुलिस के मुताबिक कमला नगर निवासी वीरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि कमला नगर में उसका रिश्तेदार रहता है। उसके पास रुपये भेजने थे, लेकिन ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। उनके खाते में रुपये भेजने की बात करने लगा। वीरेंद्र उसकी बातों में आ गए। आरोपी ने 2 रुपये गुगल पे से भेज दिया। बोला, इसको क्लिक कर दीजिए। जैसे ही क्लिक किया, खाते से एक बार 24 हजार 998, दूसरी बार 24 हजार 900 और तीसरी बार में 25 हजार रुपये कट गए।
लिंक पर क्लिक करते ही कट गए साढ़े 13 हजार रुपये
पुलिस के मुताबिक न्यू विजय नगर निवासी आशु ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई का फोन आया कि वह किसी व्यक्ति से उसके खाते में पैसे भिजवा रहा है। इसके बाद उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके भाई ने पैसे डालने के लिए बोला था। जैसे ही उसने युवक द्वारा भेजे लिंक पर क्लिक किया तो उसके एक बार 11 हजार तो दूसरी बार में 2500 रुपये कट गए। वहीं, पुलिस के मुताबिक कन्हेली गांव निवासी कृष्ण कुमार ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया। इसके बाद उसके अकाउंट से 9875 रुपये निकाल लिए गए। जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक बनकर 16 हजार रुपये ठगे
पुलिस के मुताबिक पहरावर गोशाला प्रधान नरेश शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि एक अगस्त को उसके पास रवींद्र जैन नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह आईएमटी में फैक्टरी खोल रहा है। एक कर्मचारी को 10 लीटर फिनायल देकर भेज रहा हूं। उसे 16 हजार 1 रुपये दे देना। 16 हजार वापस कर दूंगा। 1 रुपये शुभ मानकर गल्ले में रखूंगा। अगले दिन दान की रसीद कटवा लूंगा। गोशाला में दान आने की संभावना मानकर उसने आए व्यक्ति को 16 हजार एक रुपये दे दिया। एक दिन बाद जब गोशाला में कोई नहीं आया तो आईएमटी में जाकर पड़ताल की, लेकिन इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें