रोहतक। पुराने दोपहिया वाहनों की डीलरशिप दिलाने के नाम पर आदर्श नगर के एक व्यक्ति से किसी ने 1 लाख 9 हजार 625 रुपये ठग लिए गए। जब आरोपी युवक ने 25 लाख रुपये की और डिमांड की तो उसे शक हुआ। पीजीआईएमएस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर निवासी अनिल गुगनानी ने दी शिकायत में बताया कि 8 जून को फेसबुक पर उसने पुराने दोपहिया वाहनों की डीलरशिप का विज्ञापन देखा। उसने संबंधित नंबर पर संपर्क करके आवेदन किया। इसके बाद आलोक नाम के व्यक्ति से उसकी बात हुई। आलोक ने कहा कि वे आपको डीलरशिप दिलवा सकते हैं। इसके लिए 9 जून को उससे रजिस्ट्रेशन फीस साढ़े 45 हजार रुपये ली गई। इसके बाद 10 जून को कंपनी से जुड़ने के लिए 64 हजार 125 रुपये फीस लिए गए। इस तरह 1 लाख 9 हजार 625 रुपये लेने के बावजूद डीलरशिप नहीं दी गई। ऊपर से 25 लाख रुपये की और मांग की गई। तब उस व्यक्ति को शक हुआ, छानबीन में मामला फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।