फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोचिंग के नाम पर 1.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने यूपी के कानपुर व राजस्थान के जयपुर निवासी तीन संचालकों के खिलाफ ठगी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले को लेकर पीड़ित ने सीएम को शिकायत भेजी थी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी अश्वनी पुरी के बेटे गर्वित पुरी व गौरिश पुरी ने 10वीं कक्षा पास की थी। वह दोनों बेटों की नॉन मेडिकल की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाना चाहता था। इसके लिए मॉडल टाउन स्थित निजी कोचिंग सेंटर में संपर्क किया। वहां पर कोचिंग सेंटर संचालक ने पाठ्यक्रम व शेड्यूल समझाया। इसके बाद उसने दोनों बेटों को कोचिंग दिलवाना तय किया। उससे दोनों बेटों को कोचिंग देने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये मांगे। उसने ऑनलाइन पैसे जमा करवाए। जबकि कक्षा 15 से 20 दिन ही लगी। आरोपियों ने उससे शेष राशि मांगी। जब दोनों बेटे 19 जुलाई को कोचिंग सेंटर पर गए तो सेंटर बंद मिला। संपर्क करने पर उसे बताया गया कि जल्द कक्षाएं लगेंगी। ऐसा न होने पर उसने जमा कराई गई फीस 1 लाख 30 हजार रुपये वापस मांगे। पैसे देने की जगह उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में यूपी के कानपुर के सफीपुर हाल में ज्योति विहार, जयपुर निवासी संजय जयसवाल व राजस्थान के जयपुर स्थित गोपालपुर बाईपास निवासी नीलम चौधरी व हुब्बलाल चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें