फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओबीसी वर्ग की जाति के आधार पर हो जनगणना’

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में ओबीसी वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक का आयोजन कुलदीप केडी, सुरेंद्र पांचाल, मुकेश सोनी व लौकीराम प्रजापति ने किया तथा अध्यक्षता रामदिया रतेवाल ने की। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से मांग की गई कि ओबीसी वर्ग से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जनगणना 2021 के अंतर्गत ओबीसी वर्ग की भी जाति के आधार पर गणना कराने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर सरकार जातिगत आधार पर जनगणना कराए तो गणना के आधार पर मिले आंकड़ों से आरक्षण से संबंधित अनेक विवाद स्वयं ही खत्म हो जाएंगे। आयोजक कुलदीप केडी ने क्लास वन व टू में ओबीसी वर्ग को दिया जाने वाला आरक्षण 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग को उठाया। बैठक के दौरान ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार द्वारा क्रीमिलेयर की सीमा निर्धारण के लिए गत 28 अगस्त 2018 को जारी की गई अधिसूचना पर कड़ा ऐतराज जताया। बैठक में कुलदीप केडी, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, लौकी राम प्रजापति, सुरेंद्र पांचाल, मुकेश सोनी, राजेंद्र तंवर, भूपेंद्र गंगवा, योगेंद्र योगी, तेलुराम जांगड़ा, पूर्व पार्षद शमशेर कश्यप, जितेंद्र जांगड़ा, कृष्ण बैरागी, कमलेश पांचाल, राजेंद्र ठाकुर, भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष छत्रपाल सोनी, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, शैलेश वर्मा, मास्टर देशराज, देशराज कंबोज, प्रोमिला सैनी, रामकिशन सैन, किशन लाल पांचाल, रामनिवास पांचाल, दरबारी लाल चौहान, करनाल से अमरजीत धीमान, दिनेश सैन, रमेश बोहर, सुखवीर प्रजापत, राजीव सेन, राजेंद्र सिंह, कृष्ण स्वामी, शमशेर, महेंद्र पांचाल, जयभगवान ठेकेदार, शमशेर कश्यप, मामनराम पूर्व चैयरमैन भिवानी, राजीव सैन घरौंडा, राजेंद्र नीलोखेड़ी, रमेश टाक व दीपक हांसी सहित विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
महम चौबीसी के चबूतरे पर 29 अगस्त को होगी महापंचायत
बैठक में आह्वान किया गया कि अगर समय रहते सरकार ने पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय नहीं किया तो जल्द ही बहुत बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर 29 अगस्त को महम चौबीसी के चबूतरे पर समाज की एक महापंचायत करने का फैसला लिया गया, जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें