कनीना। कनीना नगर पालिका की मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी व उप चुनाव अधिकारी ने विजेताओं को पत्र दिए। कनीना नगर पालिका की नव निर्वाचित प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी अब तक की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी प्रधान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कनीना में सबसे अधिक गंदे पानी की निकासी की समस्या है। वार्ड 1 से लेकर 14 तक गंदे पानी की समस्या को सही करवाना प्राथमिकता पर रहेगा। कस्बावासी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न विभागों को साथ में लेकर टेंडर छोड़ा जाएगा। शहीद स्मारक का सुंदरीकरण किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। संवाद