हिसार बाईपास पर सिटी थानाक्षेत्र में सड़क पर दो गुटों में आपस में फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं और उनको पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
उधर, पुलिस ने पीजीआईएमएस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात कही जा रही है।