फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान : 10 दुकानदारों का सामान जब्त, पांच पर जुर्माना

विज्ञापन
बाजार में अतिक्रमण हटवाती नगर निगम की टीम। अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने बुधवार को भी अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 10 दुकानदारों का सामान जब्त किया और पांच दुकानदारों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल के दिशा-निर्देशन में सरदार गुरुदेव सिंह टीम के साथ अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने निकले। टीम ने सिविल रोड, भिवानी रोड, हिसार रोड, पुरानी सब्जी मंडी, कच्चा बेरी रोड, गोहाना अड्डा तक अभियान चलाया। कई दुकानदारों से सख्ती से सामान हटवाया गया। कहने के बावजूद अस्थायी अतिक्रमण नहीं हटाने पर 10 दुकानदारों का सामान टीम ने जब्त कर लिया। वहीं, पांच दुकान संचालकों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। सुरेंद्र गोयल ने बताया कि टीम वीरवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें