फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन गोलीकांड : तनिष्का की हालत में सुधार, नाक से दिया डॉक्टरों ने पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला की बेटी तनिष्का की हालत में थोड़ा सुधार है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने नाक के माध्यम से थोड़ा पानी दिया। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण कम होने पर युवती का ऑपरेशन हो सकेगा। तनिष्का के पिता ओमप्रकाश ने यह जानकारी दी। उनका कहना है कि आशा हुड्डा के सहयोग से ही उसकी बेटी के बचने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार एक दिसंबर को सांपला निवासी तनिष्का की शादी भाली निवासी मोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद जब तनिष्का डोली में बैठकर भाली पहुंची, गांव से बाहर शिव मंदिर के सामने पीछे से आई इनोवा ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। इसके बाद इनोवा से नीचे उतरे दो युवकों ने दूल्हे व दूसरे लोगाें को नीचे उतारकर दुल्हन को गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। आठ दिन तक उसका पीजीआई रोहतक में उपचार चला, लेकिन गोली नहीं निकल सकी। बुधवार शाम को परिजन तनिष्का को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर उसकी गोलियां निकालने का प्रयास कर रहे हैं। तनिष्का के परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए विदेशों तक से एनआरआई व समाज के दूसरे लोग मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें