फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का मुंह बंद कराने के लिए मारी होठों पर ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के गढ़ी मोहल्ले में नशे में आए पति को जब पत्नी ने टोका तो आरोपी ने ईंट उठाई और पत्नी के सिर पर मारी। जब वह चिल्लाई तो चुप कराने के लिए होठों पर ही ईंट मार दी। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाने में मारपीट व जान से मारने की धमक देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी भी है। एक फरवरी की रात को उसका पति नशे की हालत में घर आया। उसने आते ही झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा करने से रोका तो ईंट उठाकर उसके सिर में मारी। जब वह चिल्लाई तो उसके पति ने फिर ईंट उठाई और उसके होठों पर मार दी। इससे वह घायल हो गई। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें