रोहतक। जाट कॉलेज में आयोजित पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हुई। उच्च शिक्षा निदेशालय हरियाणा की ओर से प्रायोजित चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी पर जाट कॉलेज रोहतक की टीम ने 24 अंकों के साथ कब्जा जमाया। वहीं रनर अप ट्रॉफी 20 अंकों के साथ बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी ने जीती। जाट कॉलेज हिसार 18 अंकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल राजबीर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। वे सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में चैंपियनशिप के समापन समारोह में पहुंचे थे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामनिवास हुड्डा, निदेशालय में उपनिदेशक डॉ. कुलदीप बैनीवाल व पूर्व प्राचार्य डॉ. संगीता दलाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में कोई लक्ष्य तय करके आगे कदम बढ़ाएंगे, तो वह जीवन में कामयाबी प्राप्त करेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप बैनीवाल ने निदेशालय की खेल सुविधाओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी को सराहते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय से खेलों के प्रमाण पत्र की ग्रेडिंग की जाए।
ये रहे परिणाम
प्राचार्य ने बताया कि 49 से 52 किलो भार वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक के सागर ने गोल्ड, आईपीजीसी हिसार के अपूर्व ने सिल्वर व टोहाना के आईजीजीसी के खिलाड़ी राहुल ने ब्रांज और बीएमयू रोहतक के खिलाड़ी प्रवीन ने ब्रांज मेडल जीता। स्पर्धा के 52 से 56 किलो भार वर्ग में बीएमयू रोहतक के सागर ने गोल्ड मेडल, जाट कॉलेज हिसार के साहिल ने सिल्वर, एचसी रोहतक के नरेंद्र व आईजीजीसी टोहाना के मंदीप ने ब्रांज मेडल जीता।
यहां 56 से 60 किलो भार वर्ग में बीएमयू रोहतक के सचिन को गोल्ड, आरकेएसपीजीसी कैथल के राजीव को सिल्वर मेडल, आईजीसी टोहाना के आशीष व जाट कॉलेज के मोहित को ब्रांज मेडल मिला। इसके अलावा 60 से 64 किलो भार वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक के सरवर ने गोल्ड मेडल, सैनी कॉलेज रोहतक के हर्ष ने सिल्वर मेडल, जाट कॉलेज हिसार के हिमांशु व केएमजीसी नरवाना के नीतिन ने ब्रांज मेडल जीता। स्पर्धा के 64 से 69 किलो भार वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक के अमन दुहन ने गोल्ड मेडल, जीसी हिसार के नीरज ने सिल्वर मेडल जीता।
जीसी सांपला के सचिन खत्री व जाट कॉलेज हिसार के अभिषेक ने ब्रांज मेडल, भार वर्ग 69 से 75 में जाट कॉलेज हिसार के प्रवेश ने गोल्ड, फरीदाबाद के अमन भड़ाना ने सिल्वर, एचसी रोहतक के विवेक व जाट कॉलेज रोहतक के अंकित ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार 75 से 81 किलो भार वर्ग में जाट कॉलेज हिसार के ईशु गौतम ने गोल्ड मेडल, आरजीएम टोहाना के गुरप्रीत ने सिल्वर, एसीबी फरीदाबाद के अमन व जीसी जुलाना के योगेश मलिक ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
स्पर्धा के 81 से 91 किलो भार वर्ग में जीसी जुलाना के पारस ने गोल्ड मेडल, बीएमयू रोहतक के आदी ने सिल्वर, जाट कॉलेज हिसार के अंकित व अंकुश ने ब्रांज मेडल जीता। इसके अलावा 91 किलो भार वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक के नीरज ने गोल्ड मेडल, नूंह कॉलेज के उमरदीन ने सिल्वर मेडल व गौड़ ब्राह्मण कॉलेज के विवेक शर्मा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
चैंपियनशिप के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण से रिटायर्ड कोच सुरेंद्र सिंह दांगी डायरेक्टर कॉम्प्टीशन रहे। ज्यूरी मेंबर के तौर पर नवीन खोखर व नरेंद्र ढुल ने कार्य किया। निर्णायक मंडल में कीर्ति, रेणू, राहुल, राकेश, मनोज कुमार, संजीव, नवीन ढांडा, सुरेंद्र ढांडा, वेदप्रकाश, दानवीर, सोमबीर, संदीप, सतीश, जोगेंद्र, संतराम रहे। प्रात:कालीन सत्र में जीएसटी से प्रिंसिपल कमिश्नर संदीप पुरी, ज्वाइंट कमिश्नर गौरव ढांडा, डीसी सीजीएसटी सचिन अहलावत गार्ड ऑफ ऑनर रहे। मुख्य अतिथि व अन्य विभूतियों का कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया, चैंपियनशिप के कन्वीनर डॉ. सुरेश मलिक व आयोजन सचिव डॉ. सुखबीर सिंधु ने स्वागत किया। इस मौके पर इस इंजी. सुनील दलाल, डॉ. देवेंद्र सभरवाल, डॉ. रामिंद्र सिंह हुड्डा, डॉ. नरेंद्र ढुल, डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. वरुण मलिक समेत सभी शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।