रोहतक के संजय नगर के युवक 32 वर्षीय आशीष का शव शुक्रवार सुबह मेडिकल मोड़ के पास पेट से बंधे फंदे से लटका मिला। युवक ने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव लटकाया है। यह पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल शव पीजीआई थाना पुलिस ने डेड में रखवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
संजय नगर निवासी लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आशीष समारोह में फूलों से सजावट का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। वीरवार की शाम घर से निकला था। वह घर आया तो उसने परिजनों से पूछा था कि आशीष कहा है। परिजनों ने बताया कि शाम को ही प्रेम घर पर आया था। थोड़ी देर बाद वह चला गया। इसके बाद आशीष भी घर से चला गया। रातभर वे उसे ढूंढते रहे, लेकिन अब शुक्रवार सुबह पता चला कि उसका शव मेडिकल मोड़ के पास पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला है। उन्हें नहीं पता कि आशीष ने आत्महत्या की या नहीं। किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस को जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।