फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योग दिवस आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का सुबह 6 बजे से शुभारंभ होगा। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा होंगे। कलानौर खंड में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन कलानौर मौसम देवी, लाखनमाजरा खंड में ब्लॉक समिति के चेयरमैन वीरेंद्र, महम खंड में नगर पालिका महम की चेयरपर्सन भारती पंवार व सांपला खंड में नगरपालिका सांपला की चेयरपर्सन पूजा इंदौरा मुख्यातिथि रहेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। जिला स्तरीय योग समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। योग को मानव जीवन के लिए फायदेमंद है। योग न केवल हमारे मस्तिष्क को ताकत पहुंचाता है बल्कि आत्मा को भी शुद्ध करता है। राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी का संदेश स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह व नगराधीश अंकित कुमार ने कार्यक्रम स्थल राजीव गांधी खेल परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंच व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व ग्राउंड में आम लोगों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। मैदान की सफाई, एम्बुलेंस व्यवस्था व कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट व अन्य जरूरी चीजों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें