फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: जसिया में घर के अंदर नग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव, पैर पर चोट का निशान, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Mon, 10 Oct 2022 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

परिजन बोले कि चार दिन पहले गांव के ही तीन युवकों ने मारपीट की थी। जांच अधिकारी बोले कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव जसिया में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर नग्न हालत में मिला है। उसके पैर पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या हुई है या बीमारी के चलते मौत हुई है, इसका खुलासा मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर सूचना मिली कि जसिया गांव के धर्मबीर का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा है। उसने कपड़े भी नहीं पहन रखे हैं। घिलौड़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही मामले की सूचना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद को दी।

यह भी पढ़ें : Rohtak: पति तलवार दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया
विज्ञापन


पुलिस ने गहराई से शव की जांच पड़ताल की। मृतक के पैर पर चोट के निशान मिले। शरीर पर अन्य जगह निशान नहीं था। साथ ही सिर के बाल काफी बढ़े हुए थे। काफी छानबीन के बाद तय हुआ कि पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। 

परिजन बोले, तीन युवकों ने की थी मारपीट
पुलिस के मुताबिक परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले गांव के ही तीन युवकों ने धर्मबीर के साथ मारपीट की थी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर ले आए। दो दिन से वह घर पर ही था। सोमवार को अचानक उसकी मौत हो गई। हो सकता है कि अंदरूनी चोटों के चलते धर्मबीर ने दम तोड़ है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। 

सास-ससुर ही संभालते हैं परिवार
जांच में पता चला है कि धर्मबीर के घर पर उसकी सास व ससुर भी रहते हैं। पुलिस का कहना है कि धर्मबीर अक्सर घर से बाहर रहता था। उसकी सास व ससुर ही परिवार संभालते हैं। 
विज्ञापन


दोपहर को सूचना मिली थी कि जसिया निवासी धर्मबीर का शव घर के अंदर पड़ा है। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले गांव के युवकों ने मारपीट की थी, लेकिन चौकी में शिकायत नहीं दी गई। अब मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।  - एसआई जसवंत सिंह, प्रभारी घिलौड़ पुलिस चौकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें