फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: ओमप्रकाश धनखड़ बोले-सरकार के सात साल पूरे होने पर सात लाख परिवारों को राम-राम करेंगे भाजपाई

Mon, 18 Oct 2021 02:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

रोहतक में सोमवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा नेताओं की बैठक ली। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि मंगलसेन की जयंती और सरकार के सात साल पूरे होने पर सात लाख परिवारों को राम-राम करने भाजपा के नेता जाएंगे। पार्टी इस खास दिन को ऐतिहासिक ढंग से यादगार के तौर पर मनाएगी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के सात साल 27 अक्तूबर को पूरे हो रहे हैं, इसी दिन पार्टी के दिग्गज नेता मंगल सेन की जयंती भी है। पार्टी इस खास मौके को खास ढंग से मनाएगी। इस दिन भाजपा के कार्यकर्ता सात लाख परिवारों को राम-राम करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में दी। इस दौरान उन्होंने जिला प्रभारी, अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष की बैठक ली। बैठक को संगठन महामंत्री रविंद्र राजू और तीनों महामंत्रियों वेदपाल, डॉ. पवन सैनी, मोहन लाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Ranjit singh murder case: राम रहीम को सजा सुनाने से पहले रोहतक की सुनारिया जेल छावनी में तब्दील

जनहितैषी योजनाओं की देंगे जानकारी
धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों के कार्यक्रमों को सात साल, सात कमाल के रूप में बूथ स्तर पर मनाने का फैसला किया है। 27 अक्तूबर को हरियाणा में पार्टी के 70 हजार कार्यकर्ता सात लाख परिवारों के घर जाकर राम-राम करेंगे। सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे और गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले लोगों से संबंधित योजना के पत्रक उन्हें देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुरुग्राम और करनाल नगर निगम उपचुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीती है। 13 अक्तूबर को पंचकूला में 39 साल बाद हुई प्रदेश परिषद की बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों का आभार जताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा: होम स्टे नीति में मकान मालिकों को बड़ी रियायतें, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन


सरकार ने सुधारा लोगों का जीवन
मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से आम लोगों की जीवन में काफी परिवर्तन आया है। दोनों सरकारों ने किसानों और मजदूरों के लिए काफी काम किए हैं। किसानों को जोखिम फ्री खेती-फसल बीमा, भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदकर किसानों को सहारा दिया है। बेहतर जल प्रबंधन से दक्षिणी छोर के टेल तक पानी पहुंचा है। युवाओं और आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है।

ऐलनाबाद में हासिल करेंगे जीत
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पूर्व प्रधान सुभाष बराला और उनकी टीम अच्छा काम कर रही है, भाजपा जीत की तरफ अग्रसर है। मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव सिंह कंबोज, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, सह प्रमुख शमशेर खरक, जिला भाजपा प्रधान अजय बंसल आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें