फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा वर्तमान स्थिति अनुसार लागू करे महिला आरक्षण बिल

विज्ञापन
33-कांग्रेस भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को कांग्रेस भवन में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने की। जिलाध्यक्ष ने 2023 में लोकसभा में पास महिला आरक्षण बिल को वर्तमान स्तिथि अनुसार तत्काल लागू करने की मांग की। साथ ही भाजपा पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला महासचिव पंकज सचदेवा ने प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि भाजपा दूसरे प्रदेशों के युवाओं को हरियाणा में बड़े पदों पर नौकरी देकर यहां की युवा पीढ़ी के साथ अन्याय कर रही है। जिला महासचिव चरणजीत शर्मा ने स्थानीय मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए स्वच्छ पेयजल, बेहतर सीवरेज व्यवस्था की मांग को प्रमुखता से रखा।
विकास गोयल, संजय दलाल, कदम सिंह अहलावत व अन्य पदाधिकारीयों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस मौके सत्यवान चहल, पंकज सचदेवा, बलजीत राणा, विकास गोयल, चरणजीत शर्मा, संगीता सहरावत, परीक्षित दुग्गल, विजय कुमार, अनुराग परवाना, संजय दलाल, अनिल सैनी, मनीष दत्त, सुनील बड़क, सोनू जांगड़ा, विनोद काका माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें