रोहतक। जसिया गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने साइबर ठग ने 20 हजार रुपये ठग लिए। संचालक अनिल कुमार ने सदर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत में अनिल ने बताया कि पैसे के लेन-देन के लिए उसने गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोला हुआ है। सोमवार को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कहा कि आपके पास गांव का युवक जिंदर आएगा। उसको रेती-रोड़ी के पैसे दिए हैं। आए तो उस अकाउंट में पैसे डाल देना, जो बताया गया है। थोड़ी देर बाद युवक आया और फोन पर युवक से बात कराई। उसने बताए गए बैंक अकाउंट में 20 हजार रुपये डाल दिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ। ब्यूरो