फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम में भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विरोध, दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद की गाड़ी के आगे से किसानों को हटाते पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
महम। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को अपने गृह कस्बे महम में शनिवार को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। निजी स्कूल के इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे जांगड़ा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में किसानों के सामने से बाहर निकाला। किसानों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। एक युवक तो सांसद की गाड़ी के आगे लेट गया। देर शाम महम पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसानों के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही पहलवान योगेश्वर दत्त महम से वापस लौट गए।
विज्ञापन

सांसद रामचंद्र जांगड़ा महम कस्बे के मूल निवासी हैं। उनके आवास से चंद किलोमीटर दूर महम के एक निजी स्कूल में शनिवार को इनडोर स्टेडियम को शुरू करने का कार्यक्रम था। स्कूल संचालक ने स्टेडियम के उद्घाटन के लिए सांसद रामचंद्र जांगड़ा व पहलवान योगेश्वर दत्त को आमंत्रित किया था। किसानों को इसकी भनक लग गई। दर्जनों युवा किसान स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानून वापस नहीं लेगी, तब तक सरकार के मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को नहीं घुसने दिया जाएगा। सूचना पाकर स्कूल के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात हो गई। सांसद ने स्टेडियम का उद्घाटन किया और सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उनका कार्यक्रम राजनीतिक नहीं था। विरोध करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे। उधर, योगेश्वरदत्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महम आ गए थे, लेकिन जब उनको पता चला कि किसान कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं तो स्कूल में जाने की बजाए महम से वापस लौट गए।
---
पूर्व सरपंच सहित 200 के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, महम पुलिस ने निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को काले झंडे दिखाने और उनकी गाड़ी का घेराव करने पर पूर्व सरपंच सहित 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सांसद जांगड़ा की गाड़ी का घेराव करने सहित सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए गए। मामला दर्ज कर छानबीन करेंगे।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का रास्ता रोककर नारेबाजी करते किसान। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें