भाजपा की तरफ से सनसिटी के सेक्टर 35 में नया प्रदेश कार्यालय बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय का नाम भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. डॉक्टर मंगल सेन के नाम पर "मंगल कमल" रखा गया है। जिसके उद्घाटन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रोहतक आना था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 18 मार्च का रोहतक का दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करना था। रोहतक लोकसभा चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि दोबारा से दौरा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से सनसिटी के सेक्टर 35 में नया प्रदेश कार्यालय बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय का नाम भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. डॉक्टर मंगल सेन के नाम पर 'मंगल कमल' रखा गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंद्रनाथ शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, अंबाला से विधायक असीम गोयल, पूर्व ओएसडी जवाहर यादव, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया था।