14सीटीके13....डॉ. सत्यवीर निराला को राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। स्रोत
रोहतक। प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. सत्यवीर निराला को राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर पुरस्कार वर्ष 2024 से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। इसमें देश के 100 सर्वश्रेष्ठ नागरिकों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है। साथ ही उनकी नव प्रकाशित अदालत-मुकदमा इंसानियत का विधिवत विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीठाधीश्वर कल्कि धाम, डाॅ. सौरभ पांडेय धराधाम केंद्र के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल विश्वविद्यालय अमेरिका के कुलपति महंत नानकदास, अखिल भारतीय कबीर मठ, नागौर राजस्थान और महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास ने की।