फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पूंका राहुल और कैप्टन अमरिंदर का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के युवा और किसान मोर्चा ने छोटू राम चौक पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर के बयान पर रोष जताया, जिसमें उन्होंने किसानों से हरियाणा या दिल्ली में जाकर धरना देने को कहा था।
विज्ञापन

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा पंजाब को बड़े भाई होने का सम्मान दिया है, पर कैप्टन अमरिंदर के इस शर्मनाक बयान ने यह दर्शाया है कि वे इस सम्मान के बिल्कुल काबिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने फसलों का एमएसपी बढ़ाकर यह साबित किया है कि प्रदेश सरकार ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है, जबकि विरोधी यही राग अलाप रहे हैं कि एमएसपी बंद हो रहा है।
कांग्रेस हमेशा से ओछी राजनीति करती आई : ग्रोवर
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सभी जानते थे कि कांग्रेस हमेशा से ओछी राजनीति करती आई है। अब गलत बयानबाजी कर किसानों के हितैषी बनने वाले सीएम उन्हीं की नजरों में गिर चुके हैं। कांग्रेस किसानों को मोहरा बनाकर राजनीति का प्रयास कर रही थी, जो सबके सामने आ चुका है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि सियासी लोग अपने निजी फायदे के लिए किसानों को बरगलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा यह बताएं कि वे प्रदेश की जनता का साथ देंगे या हरियाणा को तबाह करने जैसी बयानबाजी करने वाले पंजाब के सीएम का। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सुनारिया, मेयर मनमोहन गोयल, सतीश नांदल, सुमित हुड्डा, तरुण कौशिक, अजय खुंडिया, पदम ढुल, राजकमल सहगल, सुरेश किराड़, राजेश भालौठ, सुरजीत जसिया, शमशेर खरक, तरुण सन्नी शर्मा, हैप्पी जांगड़ा, अनीता बुधवार, रेनू डाबला, अमित सैनी, कर्मबीर परमार, जितेंद्र कौशिक, परमजीत बल्हारा भी मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें