सोनीपत रोड पर शनिवार की रात हुंमायूपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर लगने से गोपालपुर के अभिलाष उर्फ केरा (24) की मौत हो गई। आईएमटी थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव गोपालपुर निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे गांव के लड़के अमन का फोन आया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिलाष उर्फ कैरा का हुंमायूपुर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह रात को निजी वाहन से मौके पर पहुंचे। इस दौरान अभिलाष का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। साथ में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस की मदद से शव को पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचाया गया है। पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की छानबीन की। पता चला कि पिकअप की टक्कर से अभिलाष की मौत हुई है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।