फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में तोड़फोड़ कर नकदी निकालने का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सिविल रोड स्थित एक बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। एटीएम में तोड़फोड़ के बावजूद चोर नकदी नहीं निकाल पाए। पुलिस ने केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

इंडियन बैंक प्रबंधक नवीन वर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सिविल रोड पर उनकी ब्रांच का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार रात दो युवक एटीएम में घुसे। इन्होंने यहां की बिजली बंद कर दी। इसके बाद कैमरे घुमाए। एटीएम मशीन से नकदी निकालने के लिए इसे तोड़ा गया। इसके बावजूद वे सफल नहीं हो सके। बुधवार सुबह घटना का पता लगा तो इसके सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इनमें आरोपी सामने आए। आर्य नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें