फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Championship: बगैर ट्रायल खिलाड़ियों के चयन पर बवाल, पहलवान अंतिम पंघाल बोली- गोल्ड मेडलिस्ट बाहर क्यों?

Wed, 19 Jul 2023 03:19 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

अंतिम पंघाल ने कहा कि जूूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर देश की पहली महिला विश्व चैंपियन बनने का सम्मान मिला। इस साल सीनियर वर्ग की एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। मेरा अपने खेल व देश को पदक दिलाने का प्रयास जारी है। विनेश के साथ मेरी बाउट पहले भी हुई है।
विज्ञापन
पहलवान अंतिम पंघाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन चैंपियनशिप में बगैर ट्रायल खिलाड़ियों के चयन को लेकर उभरा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले मे 53 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान अंतिम पंघाल खुलकर सामने आ गई है। चैंपियनशिप में विनेश का नाम भेजे जाने पर सवाल उठाते हुए इस पहलवान ने साफ कहा है कि पिछले एक साल में इस खिलाडी की कोई उपलब्धि नहीं है। जबकि जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2022 की देश ही पहली गोल्ड मेडलिस्ट को बाहर रखा गया है। यह समझ से परे है।

विज्ञापन


अंतिम पंघाल ने कहा कि जूूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर देश की पहली महिला विश्व चैंपियन बनने का सम्मान मिला। इस साल सीनियर वर्ग की एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। मेरा अपने खेल व देश को पदक दिलाने का प्रयास जारी है। विनेश के साथ मेरी बाउट पहले भी हुई है। काॅमनवेल्थ खेलों के लिए हुए ट्रायल में हमारा कड़ा मुकाबला हुआ था। इसमें मेरे साथ धोखा किया गया।

इसके बावजूद मेरा प्रयास एशियन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का है। अपना सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हूं। अब मौका आया हो तो विनेश को भेजा जा रहा है। यह गलत है। एशियन चैंपियनशिप में जाने वाला या विश्व चैंपियनशिप में पदक लाने वाला ही ओलंपिक में जाएगा। ऐसे में क्या हमारी इतने सालों की मेहनत बेकार जाएगी। क्या हम पहलवानी छोड़ दें।
विज्ञापन


हमें बताया जाए, आखिर क्या वजह है या ऐसा क्या है विनेश में जो उसे भेजा रहा है। उसे किस आधार किस उपलब्धि पर चैंपियनशिप में भेजा जा रहा है। ट्रायल लो। इसमें मैं ही नहीं, दूसरी महिला पहलवान भी विनेश को हरा सकती हैं। ऐसे ये चले तो जाएंगे। इससे क्या पदक आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें