21jjrp22- झज्जर। गुजरात से मंगवाए गए डिजाइन वाले दीये। संवाद
जिले के शिल्पकारों ने आसपास के क्षेत्रों के लिए मांग अनुसार गुजरात से डिजाइन वाले दीये मंगवाए हैं। इस दौरान अलग-अलग शिल्पकारों की तरफ से करीबन तीन लाख दीये मंंगवाए गए हैं। दीपावली से पहले दीयों को भेजने का काम किया जा रहा है।
जिले में अलग-अलग शिल्पकारों की तरफ से दीपावली के त्योहार के लिए दीये तैयार किए जाते हैं। इस दौरान झज्जर क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी दीये भेजे जाते हैं। इसके अलावा डिजाइन वाले दीये शिल्पकारों की तरफ से अन्य प्रदेशों से मंगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दीपावली पूजा में इस्तेमाल होने वाली मूर्तियां भी अन्य प्रदेशों से मंगवाई गई है।
शिल्पकारों की तरफ से दीये को बनाकर तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने वाले दीयों को भेजा भी जा चुका है। आसपास के जिलों में दीयों को भेजने का काम शिल्पकारों की तरफ से किया जा रहा है। इसके अलावा झज्जर के लोगों के लिए भी शिल्पकारों की तरफ से दीये तैयार किए गए हैं, जिनको अब आने वाले लोगों को वितरित करने का काम किया जाएगा।
डिजाइन वाले दीये शिल्पकारों की तरफ से दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, करनाल, रोहतक व सोनीपत सहित अन्य क्षेत्रों में भेजने लिए मंगवाए गए हैं। शिल्पकार इंद्रपाल खोहाल ने बताया कि उन्होंने शहर के लिए करीबन डेढ़ लाख दीये तैयार किए गए हैं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों के लिए गुजरात से करीबन 50 हजार डिजाइन वाले दीये मंगवाए हैं, जिनको भेजने का काम किया जा रहा है।
शिल्पकार जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने डिजाइन वाले दीये गुजरात के थान क्षेत्र से मंगवाए है। इस दौरान उन्होंने करीबन डेढ़ लाख दीये मंगवाए है। इसके अलावा शहरी व आसपास के क्षेत्रों के लिए स्वयं भी दीये तैयार किए गए है। दूर के स्थानों पर जाने वाले दीयों को भेजा जा चुका है। आसपास के क्षेत्रों में दीयों को भेजने का काम किया जा रहा है।