फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षित, मनोज और पारस के तीर निशाने पर

Sat, 20 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल परिसर में जिलास्तरीय स्कूली खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिलास्तरीय स्कूली खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में नवयुग स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से तीरंदाजी मुकाबले शुरू हुए जो दोपहर बाद तीन बजे तक चले।
विज्ञापन


पीटीआई कर्मवीर मलिक ने बताया कि अंडर-14 आयु के इंडियन राउंड में जोन वेस्ले स्कूल के हर्षित सुहाग ने पहला, नवयुग स्कूल लाढ़ौत के सौरव ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में नवयुग स्कूल के मनोज ने पहला, जयदीप ने दूसरा और विक्रम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रीकर्व राउंड में अंडर-14 आयु वर्ग में मॉडल स्कूल के पारस हुड्डा ने पहला, जेड ग्लोबल स्कूल के विजय ने दूसरा और इसी स्कूल के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रीकर्व राउंड में अंडर-17 आयु वर्ग में श्री ज्योति प्रकाश स्कूल के मृत्युंजय आर्य ने पहला, नवयुग स्कूल लाढ़ौत के पवन ने दूसरा और दीपक ने तीसरा पाया। रीकर्व राउंड में अंडर-19 आयु वर्ग में नवयुग स्कूल लाढ़ौत के विजेंद्र ने पहला, विकास ने दूसरा और इसी स्कूल के विकास ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग के मुकाबले शनिवार को इसी मैदान पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें