फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले एक्यूआई 360, अवैध तरीके से पटाखे बेचते आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से एक दिन ही पहले शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। मंगलवार को एक्यूआई 360 तक पहुंच गया। वहीं, प्रतिबंध के बावजूद शहर में अवैध तरीके से पटाखे बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने आठ जगहों पर कार्रवाई करते हुए पटाखों का जखीरा जब्त किया है। पुलिस ने लाढ़ौत रोड, रेलवे रोड, कच्चा बेरी रोड, जुलाहा चौक, पुरानी सब्जी मंडी, भगत सिंह पार्किंग, बोहर व सांपला के मेन बाजार से पटाखा विक्रेताओं को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के खिलाफ एक्सप्लोजन एक्ट 9बी, 188 आईपीसी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एनसीआर में शामिल रोहतक की हवा दीपावली से पहले खराब होती जा रही है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया था। प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। मंगलवार को धनतेरस पर बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर लोगों ने सड़क किनारे माल रखकर बेचने का प्रयास किया। सिटी पुलिस ने लाढ़ौत रोड से सुखपुरा चौक निवासी दीपक, अग्रसेन चौक से महाजन पड़ाव निवासी अजय गोयल, कच्चा बेरी रोड पर पुल के नीचे से कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार व पुरानी सब्जी मंडी से दरवाजा मोहल्ला निवासी हंसराज को माल सहित दबोच लिया। जबकि पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने तेज कॉलोनी निवासी मदन को भगत सिंह पार्किंग, सल्लारा मोहल्ला निवासी मनीष को जुलाहा चौक से दबोचा। वहीं, अर्बन एस्टेट पुलिस ने बोहर निवासी राकेश को गांव के अड्डे व सांपला पुलिस ने मेन बाजार में महाबीर सिंह को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें