फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न रोधी प्रकोष्ठ करेगा छात्रा से उत्पीड़न मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में छात्रा से उत्पीड़न का मामला विश्वविद्यालय के यौन उत्पीड़न रोधी प्रकोष्ठ में जाएगा। प्रकोष्ठ मामले की जांच करेगा। इसके बाद प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक-छात्रा के बीच हुआ यह विवाद वीरवार को दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बता दें कि एमडीयू की एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर अवगत कराया गया है। इसमें आरोप लगाया है कि शिक्षक के उत्पीड़न के कारण वह पिछले करीब एक साल से तनाव व मानसिक परेशानी झेल रही है। शिक्षक की चैटिंग का पुराना ब्योरा होने का दावा करने वाली छात्रा ने शिक्षक पर विभाग की दूसरी छात्राओं के साथ भी हिल स्टेशन जाकर वहां ड्रिंक्स साझा करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि शिक्षक परीक्षा में मदद करने का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। विवि के बाहर मिलने को भी कहता है। यही नहीं, कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर अवसर दिलाने का भी प्रलोभन देता है।
वर्जन-
संस्थान के एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिली है। एक छात्रा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता की पहचान के लिए कोई सामने नहीं आया है। अनजान के नाम से शिकायत मिली है। फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विवि के यौन उत्पीड़न रोधी प्रकोष्ठ में इसकी जांच की जाएगी। वहां की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सत्यवान बरोदा, निदेशक, इमसॉर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें