फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक और नया मरीज मिला, पीड़ितों की संख्या 23 पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को डेंगू का एक और नया मरीज सामने आया है। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 23 पर पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान के साथ ठहरे पानी में गंबूजिया मछली डालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो के बाद सघन एंटी लार्वा गतिविधि चलाते हुए वर्षा के बाद रुके पानी में गंबूजिया मछली छोड़ी जा रही है। सुपरवाइजर अनिल सांगवान की टीम ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की है। साथ ही पानी की टंकी, कूलर, ड्रम, टायर, टूटे बर्तन, डिब्बे, रद्दी सामान व पानी के अन्य स्रोत भी जांचे। लोगों को पानी के बर्तन, टंकी, घड़े ढक कर रखने की सलाह दी है। टीम ने रेलवे रोड, कमल कॉलोनी, गीता कॉलोनी, फौजी कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, शक्ति नगर, शिव नगर, एमडीयू कैंपस, सेक्टर 4, श्रीनगर कॉलोनी के 90 घरों में लार्वा पाया। इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। विभाग अब तक 4011 लोगों को नोटिस जारी की चुका है। पिछले वर्ष 3107 लोगों को नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें