फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता 24 से 30 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा वर्ष 2020-21 की अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस (महिला एवं पुरुष) खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम आईएनए में करवाया जाएगा। खेल प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन का आयोजन आगामी 24 से 30 सितंबर, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस का आयोजन 24 से 29 सितंबर तक करवाया जाएगा। इससे पूर्व हरियाणा राज्य की महिला व पुरुष बैडमिंटन, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस टीमों के चयन के लिए 10 से 12 सितंबर तक पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में ट्रायल लिए जाएंगे। बैडमिंटन के लिए 10 सितंबर, टेबल टेनिस के लिए 11 सितंबर तथा लॉन टेनिस के लिए 12 सितंबर को ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जाए कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी व अधिकारी है तथा अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड नंबर साथ लेकर निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते। इस प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का टीए/डीए उनके संबधित विभागों द्वारा ही वहन किया जाएगा। कोविड-19 के टेस्ट के बिना टीम की एंट्री नहीं की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें