फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा हत्याकांड : अभी अदालत में आरोप तय नहीं, सप्लीमेंट चार्जशीट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पहले हुए अखाड़ा हत्याकांड में बुधवार को एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में सुनवाई हुई। पीड़ित पक्ष के वकील ने मांग की कि मामले में बरामद तीनों पिस्तौल की एफएसएल रिपोर्ट को जोड़कर सप्लीमेंट चार्जशीट दाखिल की जाए। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, अदालत में अभी आरोप तय नहीं हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 12 फरवरी को जाट कॉलेज के अखाड़े में मुख्य कोच, उसकी पत्नी, बेटे, महिला पहलवान सहित सात लोगों को गोली मारी गई थी। गोली लगने से कोच मनोज मलिक, उसकी पत्नी साक्षी मलिक, बेटे सरजात, महिला पहलवान पूजा सहित छह की मौत हो गई थी, जबकि एक कोच बच गया था। मामले में पुलिस ने अखाड़े के ही कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था। जो अब सुनारिया जेल में बंद हैं। उसके खिलाफ पुलिस अप्रैल माह में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। साथ ही एडीजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में केस की सुनवाई शुरू हुई है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी सुखविंद्र की हाजिरी लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें