फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का दिवाला पिटने के बाद जजपा को आई चौटाला साहब की याद : अभय चौटाला

Mon, 19 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18jjrp17- झज्जर। जनसभा को संबो​धित करते ​हुए अभय सिंह चौटाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर पर्दे के पीछे खेल खेला। उसी खेल से भाजपा को जिताने और कांग्रेस को हराने का काम किया गया। इसकी वजह से अब कांग्रेस हरियाणा में हाशिये पर आ गई है।
अभय चौटाला रविवार को गांव सिलानी में सतपाल पहलवान की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सतपाल पहलवान ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा के बाद पत्रकारों से बात की। जजपा के ओमप्रकाश चौटाला का फोटाे लगाए जाने के सवाल का अभय चौटाला ने कहा कि जब ये लोग जनता के बीच जाएंगे तो इनसे लोग ही इस बारे में सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि 2018 से 2025 के बीच इन लोगों ने चौटाला साहब की कोई सुध नहीं ली। अब प्रदेश में इनकी पार्टी का दिवाला पिट चुका है और पार्टी हाशिये पर आ गई है, तब इन लोगों को चौटाला साहब की याद आई है। चौटाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजनीतिक जीवन में जिस किसी ने भी अपने बुजुर्गों का अपमान किया है, उन्हें समय-समय पर जनता ने सबक सिखाया है। कहा कि रणबीर महेंद्रा ने बंसीलाल और रणजीत सिंह ने देवीलाल का अपमान करने का काम किया था।
बाद में जब यह लोग बंसीलाल और देवीलाल का फोटो लगाकर चुनाव में पहुंचे तो जनता ने इन्हें सबक सिखाने का काम किया। रणजीत चौटाला 8 चुनाव हारे, नौवां चुनाव रणजीत चौटाला तब जीते, जब ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
यहीं हाल अब जजपा का हो चुका है। चौटाला ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के भाजपाई और कांग्रेसी नेता अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग बयान दे रहे हैं, क्योंकि पंजाब में आने वाले समय में चुनाव होने वाला है। इनेलो इस मामले में गंभीर है।इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो की तरफ से पंजाब सरकार को 25 मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस निर्धारित अवधि में पंजाब ने हरियाणा का 9 हजार क्यूसिक पानी नहीं छोड़ा तो एक दिन के लिए इनेलो की तरफ से पंजाब की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। यह एक तरह से सांकेतिक आंदोलन होगा।
विज्ञापन

यदि फिर भी पंजाब नहीं माना तो इनेलो के कार्यकर्ता फिर पक्के मोर्चे लगाकर पंजाब जाने वाले सभी वाहनों को रोकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी भ्रम की वजह से इनेलो को छोड़ गए थे, उन्हें पार्टी में शामिल होने का क्रम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनेलो संगठन की मजबूती प्रदेश के लोगों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें