फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तीन दुकानों के शटर तोड़े, आग भी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के घुसकानी गांव में तीन युवकों ने गांव के अड्डे पर स्थित तीन दुकानों के ट्रैक्टर से टक्कर मारकर शटर तोड़ दिए। साथ ही खाद बीज की दुकान में आग भी लगा दी। दुकान मालिक ने इस संबंध में सदर थाने में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी प्रेम सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर चार दुकानें हैं। उसने दो दुकानें किराये पर ले रखी हैं, जबकि एक दुकान में अपना कार्यालय व खाद बीज व दवाइयों का सामान रखा हुआ है। मंगलवार की रात को गांव निवासी मोनू व सोनू ने गांव के युवक शीलकराम के साथ मिलकर ट्रैक्टर की सीधी टक्कर मारकर तीनों दुकानों के शटर तोड़ दिए। इसके अलावा एक दुकान में पड़े सामान के अंदर आग भी लगा दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वर्जन
जांच में पता चला है कि दुकान मालिक व आरोपी पक्ष का ट्रांसफार्मर पर डोरी लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। हो सकता है कि इसके चलते दुकानों में तोड़फोड़ गई। जल्द आरोपियों को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें