20jjrp08 झज्जर में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर नेहरु महाविद्यालय। संवाद
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल 30 अगस्त तक दोबारा खोल दिया है। एमए, एमकॉम, एमएससी आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं की खाली सीटों के लिए 24 अगस्त तक दाखिले होंगे।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी 30 अगस्त तक एडमिशन पोर्टल खुल गया है। दूसरे और तीसरे वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक फीस नहीं भरी है, वे भी अपनी फीस भर सकते हैं।
नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 691 भर चुकी है, जबकि 509 सीट खाली हैं। इनमें बीए की 72, बीएससी फिजिकल साइंस की 249, बीएससी लाइफ साइंस की 33, बीएससी गणित की 19, बीकॉम की 99 और बीबीए की 35 सीटें खाली हैं।
इंसेट
स्नातकोत्तर कक्षाओं की 108 सीट खाली
स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 108 खाली हैं। खाली सीटों में एमए अंग्रेजी की 5, एमए हिंदी की 4, एमए भूगोल की 4, एमए पत्रकारिता की 14, एमए मनोविज्ञान की 13, एमकॉम की 55, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 9 और एमएससी गणित की 4 सीटें खाली हैं।