फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोपी दो दिन के रिमांड पर, लाखनमाजरा छिपा आया था कस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोगामेड़ी राजस्थान से लौट रहे यूपी मुरादाबाद के अमरोहा के युवक मनोज (35) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सांघी गांव निवासी जयभगवान उर्फ जग्गू को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस वारदात में प्रयोग की गई कस्सी बरामद करने का प्रयास कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी कस्सी को लाखनमाजरा के पास छिपाकर आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी मुरादाबाद के अमरोहा स्थित मोहम्मदी सराये निवासी अमृत सिंह ने शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया था कि उसका छोटा बेटा मनोज अपनी पत्नी रजनी व अन्य लोगों के साथ राजस्थान स्थित गोगामेड़ी गया था। बुधवार को उसे वापस लौटना था। पुत्रवधू रजनी ने फोन पर बताया कि रोहतक (हरियाणा) के पास मनोज का किसी अज्ञात व्यक्ति ने कत्ल कर दिया। वह रोहतक पहुंचा तो पता चला कि गोगामेड़ी से आ रहे लोग आईआईएम चौक के नजदीक ढाबे पर रुक गए। रात को मनोज घूमने के लिए निकला और रास्ता भटक गया। उसके साथियों ने तलाशी की तो उसका शव बाईपास रोड के साथ खेत में मिला। उसके सिर में तेजधार हथियार से वार किया हुआ था। पता चला है कि नजदीक जो फार्म हाउस है, उसके चौकीदार जयभगवान उर्फ जग्गू निवासी सांघी रोहतक का मनोज के साथ झगड़ा हो गया था। क्योंकि मनोज रास्ता भटककर फार्म हाउस में गलती से चला गया था। इसके चलते आरोपी ने मनोज के सिर में कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
वर्जन
हत्या आरोपी जयभगवान उर्फ जग्गू को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत से मांग की कि आरोपी से वारदात में प्रयोग कस्सी बरामद की जानी है। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई अश्वनी, थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें